रणबीर कपूर की top 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में | नं. 1 ने कमाए है 342 करोड़

Ranbir kapoor highest grossing movies, रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
रणबीर कपूर की top 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Ranbir kapoor highest grossing movies : बॉलीवुड के यंगेस्ट सुपरस्टार रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सिल्वर स्क्रीन पर बैक टू बैक शानदार प्रदर्शन के साथ, रणबीर कपूर ने न केवल बॉलीवुड में एक जगह बनाई है, बल्कि खुद को सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेताओं में से एक के रूप में भी स्थापित किया है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के जरिए फिल्म प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित किया है खासकर के युवाओं को। और आज वह युवाओं के दिल की धड़कन बन चुके हैं।
रणबीर कपूर को बॉलीवुड में 10 साल से भी अधिक समय हो चुका है। और इस दौरान उन्होंने कई हिट-सुपरहिट फिल्में दी है। 2007 में आई फिल्म सावरिया के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाले रणबीर कपूर ने सिल्वर स्क्रीन पर संजय दत्त की भूमिका निभा कर सबका दिल जीत लिया था। 
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘ब्रह्मास्त्र‘ में व्यस्त है। आज हम बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, Ranbir kapoor highest grossing films


1. संजू, Sanju

बॉक्स ऑफिस कमाई : 342 करोड़
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर ने सिल्वर स्क्रीन पर संजय दत्त बन कर अपने दमदार अभिनय से सबको चौंका दिया था। फिल्म में संजू बाबा बने रणबीर की खूब सरहाना की गई थी। फिल्म में रणबीर हुबहू संजय दत्त ही नजर आते है।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘संजू’ को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला था। 2018 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली रणबीर की इस फिल्म ने कुल 342 करोड़ की कमाई की थी।

2. ये जवानी है दिवानी, Ye Jawaani Hai Deewani

बॉक्स ऑफिस कमाई : 188.57 करोड़

फिल्म ये जवानी है दिवानी भी रणबीर कपूर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है। 2013 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दिवानी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 188.57 करोड़ का कारोबार किया था। खासकर के युवाओं ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ये जवानी है दिवानी में रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन ने भी अहम भूमिका अदा की थी।

3. ऐ दिल है मुश्किल, Ae Dil Hai Mushkil

बॉक्स ऑफिस कमाई : 112.48करोड़

2016 में आई करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी रणबीर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में रणबीर के साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आई थी। इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफल रही थी। फिल्म ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 112.48 करोड़ की कमाई की थी। 
आपको बता दें कि, फिल्म ‘ऐदिल है मुश्किल’ में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने कैमियो रोल निभाया था।

4. बर्फी, Barfi

बॉक्स ऑफिस कमाई : 112.15 करोड़

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म बर्फी भी रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म ने लाइफटाइम 112.15 करोड़ की कमाई करते हुए 2012 की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज किया था।
आपको बता दें कि, फिल्म बर्फी को न केवल आलोचकों द्वारा सराहा गया बल्कि 85वें अकादमी पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म नामांकन के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी चुना गया था।

5. राजनीति, Rajneeti

 
बॉक्स ऑफिस कमाई : 93.66 करोड़
फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म राजनीति 2010 में रिलीज हुई थी। मल्टीपल स्टारर इस फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 93.66 करोड़ रुपये का अच्छा कारोबार किया।

आपको ये भी पसंद आयेगा : अक्षय कुमार की सर्वाधिक कमाई करने वाली top 10 movies, जाने नंबर 1 पर कौनसी फिल्म है


रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल अन्य 5 फिल्में
रणबीर कपूर की highest grossing films की लिस्ट में छठवें पायदान पर है फिल्म तमाशा। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 67.26 करोड़ की कमाई की थी। 64.60 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी सातवें स्थान पर है। फिल्म रॉकस्टार 62 करोड़ की कमाई के साथ आठवें नंबर पर विराजमान हैं।
Ranbir kapoor highest grossing films list में नववें और दसवें स्थान पर फिल्म बेशरम और जग्गा जासूस है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 59.79 करोड़ और 54.16 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी।

Ranbir kapoor highest grossing top 10 movies list

1. संजू (342 करोड़)

2. ये जवानी है दिवानी (188.57 करोड़)

3. ऐ दिल है मुश्किल (112.48 करोड़)

4. बर्फी (112.15 करोड़)

5. राजनीति (93.66 करोड़)

6. तमाशा (67.26 करोड़)

7. अजब प्रेम की गजब कहानी (64.60 करोड़)

8. रॉकस्टार (62 करोड़)

9. बेशरम (59.79 करोड़)

10. जग्गा जासूस (54.16 करोड़)

क्या आप रणबीर कपूर की फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर हाँ तो इन top 10 films में से कौनसी फिल्म आपको सर्वाधिक पसंद आती हैं। कमेंट के जरिए अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर करें।

और ऐसे ही अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स की highest grossing movies list को देखने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

आप ये भी जरूर पढ़ेंगे ;



Leave a Comment