200 करोड़ से अधिक कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में, अक्षय कुमार की ये 2 फिल्में शामिल, द कश्मीर फाइल्स इस स्थान पर

Bollywood’s 200 crore movies : आज देश भर में सबसे चर्चित फिल्म बन चुकी  द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की हैं. क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यु दिए हैं. वहीं दर्शकों का भी खूब प्यार मिला हैं. बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेशक ठंडी की थी लेकिन बाद में जिस तरह से फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है वो बेहद हैरान करने वाली है. फिल्म 200 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो चुकी हैं. तो हम आपको बॉलीवुड की 200 करोड़ से अधिक कमाने वाली सभी फिल्मों से रूबरू कराएँगे.

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


the kashmir files join 200 crore club, 200 karod kamaane vali filmen
200 करोड़ क्लब 

11 मार्च को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 15 वें दिन 4.50 करोड़ का कारोबार करते हुए कुल 211.83 करोड़ की कमाई कर ली हैं. एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म RRR के रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट हुई हैं. 13 दिन में फिल्म 200 करोड़ कमा चुकी है जो महामारी के बाद से रिलीज हुई किसी भी बॉलीवुड फिल्म में सबसे आगे है. बेहद गंभीर मुद्दे पर बनी द कश्मीर फाइल्स ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के भी रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है.

सिर्फ 3.40 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 5 दिनों में ही 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था. 8 दिनों में 100 करोड़, 10 दिनों में 150 करोड़ और 13 दिनों में 200 करोड़ की कमाई करने में कामयाबी हासिल की थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं. विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने अभिनय किया हैं.

200 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

2009 में रिलीज हुई आमिर खान अभिनीत फिल्म 3 इडियट्स बॉलीवुड की सबसे पहले 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी थी। 12.78 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फिल्म 3 इडियट्स ने करीब 70 दिनों में 200 करोड़ के अविश्वसनीय आंकड़े को पार किया था। फिल्म ने लाइफटाइम 202.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। राज कुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 3 इडियट्स में आमिर के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी और करिना कपूर खान भी नजर आई थी।

Also read ; सूर्यवंशी शामिल हुई अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में…..

200 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में, Bollywood’s 200 crore movies

1. बाहुबली 2 (Bahubali 2) – 2017

कमाई :- 510.99 करोड़


2. दंगल (Dangal) – 2016

कमाई :- 387.48 करोड़


3. संजू (Sanju) – 2018

कमाई :- 342.53 करोड़


4. पीके, PK – 2014

कमाई :- 340.8 करोड़


5. टाइगर जिंदा है, Tiger Zinda Hai – 2017

कमाई :- 339.16 करोड़


6. बजरंगी भाईजान, Bajrangi Bhaijaan – 2015

कमाई :- 320.34 करोड़


7. वॉर, War – 2019

कमाई :- 317.91 करोड़


8. पद्मावत, Padmavat – 2018

कमाई :- 300 करोड़


9. सुल्तान, Sultan – 2016

कमाई :- 300.45 करोड़


10. धूम 3, Dhoom 3 – 2013

कमाई :- 284.27 करोड़


ये भी पढ़ें ; अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली top 10 फिल्में……


11. तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर, Tanhaji : The Unsung Warrior – 2020

कमाई : 279.85 करोड़


12. कबीर सिंह, Kabir Singh – 2019

कमाई :- 278.24 करोड़


13. उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक, Uri : The Surgical Strike – 2019

कमाई :- 245.36 करोड़


14. क्रिश 3, Krish – 2013

कमाई :- 244.92 करोड़


15. सिंबा, Simba – 2018

कमाई :- 240.3 करोड़


16. किक, Kick – 2014

कमाई :- 231.85 करोड़


17. चेन्नई एक्सप्रेस, Chennai Express – 2013

कमाई :- 227.13 करोड़


18. द कश्मीर फाइल्स, the kashmir files – 2022

कमाई – 211.83 करोड़ (जारी)


19. भारत, Bharat – 2019

कमाई :- 211.07 करोड़


20. प्रेम रतन धन पायो, Prem Ratan Dhan Payo – 2015 

कमाई :- 210.16 करोड़


21. हाउसफुल 4, Housefull 4 – 2019

कमाई :- 208 करोड़


22. गोलमाल अगेन, Golmaal Again – 2017

कमाई :- 205.69 करोड़


23. हैप्पी न्यू ईयर, Happy New Year – 2014

कमाई :- 203 करोड़


24. गुड न्यूज, Good Newwz – 2019 

कमाई :- 205.14 करोड़


25. मिशन मंगल, Mission Mangal -2019

कमाई :- 202.98 करोड़


26. 3 इडियट्स, 3 Idiots – 2009

कमाई :- 202.95 करोड़

Also read ; सबसे ज्यादा कमाई करने वाली top 10 बॉलीवुड फिल्में……….

ऐसे ही बॉलीवुड के फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment