Aamir Khan की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फ़िल्में | No.1 पर है यह फिल्म, कमाए थे 387 करोड़

aamir khan highest grossing movies, aamir khan ki sabase jyada kamaai karne vali filmen
aamir khan highest grossing movies
Aamir Khan Highest Grossing Movies in India : आमिर खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के जरिए, खुद को भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। आमिर खान को बॉक्स ऑफिस का किंग भी कहा जा सकता है। पहली सौ करोड़, दो सौ करोड़ और तीन सौ करोड़ की फिल्में उनके ही नाम हैं, हो सकता है बॉलीवुड को चार सौ करोड़ की फिल्म भी आमिर खान ही दे।
बॉक्स ऑफिस पर आमिर की फ़िल्में सफलता के झंडे गाड़ देती है। पोस्टर पर उनका नाम ही काफी है। आमिर का नाम एक अच्छी फिल्म की गारंटी है। उनकी फिल्मों में वो मनोरंजन होता हैं, वो सिख होती हैं, जो हर वर्ग के दर्शक को प्रभावित करती है। आज हम आपको बॉलीवुड स्टार आमिर खान की उन top 10 Films से रूबरू कराएँगे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने में सफल रही हैं।

Aamir Khan की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फ़िल्में | Aamir Khan Highest Grossing Films

1. दंगल, Dangal(2016)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 387.38 करोड़

आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल आमिर खान के फ़िल्मी करियर की ही बल्कि बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हैं। पहले दिन 29.78 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कूल 387.38 करोड़ की कमाई की थी. आपको बता दे कि, महावीर सिंह फोगाट के जीवन से प्रेरित इस फिल्म में आमिर, युवा और वृद्ध के रूप में नजर आएं थे। और फिल्म के लिए आमिर ने अपना वजन 98 किलोग्राम तक बढ़ाया था. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से आमिर ने संदेश देने की कोशिश की कि बेटे से बेटी किसी भी मामले में कम नहीं होती।

2. पीके, PK (2014)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 340.8 करोड़

फिल्म पीके में आमिर खान ने अपने शानदार अभिनय से हरेक का दिल जीत लिया था। ये फ़िल्म बॉलीवुड की सबसे सफल फ़िल्म बन गयी है। 2014 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 340.8 करोड़ का कारोबार किया था. और यह फिल्म तीन सौ करोड़ क्लब की पहली फिल्म बनी। फिल्म में आमिर खान के साथ साथ अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत भी अहम किरदार में नजर आए थे।
 राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर ने एक एलियन की भूमिका निभाई जो पृथ्वी पर आकर अपने साथियों से बिछड़ जाता है। भोजपुरी बोली, मुंह में पान और एक बार भी पलक नहीं झपकाते हुए उन्होंने अपना काम किया।

3. धूम 3, Dhoom 3 (2013)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 280 करोड़
2013 में आई फिल्म धूम 3 एक बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य। फिल्म में आमिर खान डबल रोल में नजर आए थे। भव्य बजट के साथ इसे बनाई गई इस फिल्म के एक्शन सीन लाजवाब थे। बॉक्स ऑफिस पर कुल 284.27 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन 36.22 करोड़ की कमाई की थी। धूम 3 धूम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।

4. 3 इडियट्स, 3 Idiots (2009)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 202.95 करोड़

बॉलीवुड की पहली 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म है 3 इडियट्स। फिल्म में आमिर खान एक इंजीनियरिंग स्टुडेंट के रूप में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ने कुल 202.95 करोड़ की कमाई
की थी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘थ्री इडियट्स’ उन अभिभावकों पर चोट करती है जो अपने बच्चों पर करियर को लेकर दबाव डालते हैं।

5. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान, Thugs of Hindostan (2018)

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 151.19 करोड़

विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान एक बॉलीवुड एक्शन से भरपूर फिल्म है| आमिर खान की यह फिल्म बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सर्वाधिक 52.25 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान एक पीरियड ड्रामा फिल्म है| यह फिल्म 1839 में आई Meadows Taylor’s की नॉवेल Confessions of a Thug पर आधारित है। इस फिल्म में एक ठग अपने पूरे गैंग के साथ अंग्रेज सरकार से टकराते हुए नजर आता हैं। फिल्म में आमिर के साथ साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

अन्य 5 फ़िल्में 

Aamir Khan Highest Grossing films की top ten list में 6) गजनी(114 करोड़), 7) तलाश (93.40 करोड़), 8) सीक्रेट सुपरस्टार (63.40 करोड़), 9) तारे जमीं पर(61.83 करोड़) और 10)  रंग दे बसंती(53.08 करोड़)।

Aamir Khan Highest Grossing Movies List

1. Dangal (2016)
collection : 387.38 Crore
 
2. PK (2014)
collection : 340.8 Crore
 
3. Dhoom 3 (2013)
collection : 284.27 Crore
 
4. 3 Idiots (2009)
collection :  202.95 Crore
 
5. Thugs of Hindostan (2018)
collection : 151.19 Crore
 
6. Ghajani (2008)
collection : 114 Crore
 
7) Talash (2012)
collection : 93.40 Crore
 
 
8) Secret Superstar (2017)
collection : 63.40 Crore
 
9.) Taare Zamin Par (2007)
collection : 61.83 Crore
 
10) Rang De Basanti(2006)
collection : 53.08 Crore
also read ;
क्या आप आमिर खान की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, इन टॉप 10 फिल्मों में से आपको आमिर की कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. कमेंट में अपनी राय जरुर दे.
 
और ऐसे ही बॉलीवुड के हर स्टार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे. 

Leave a Comment