स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज इन 6 फिल्मों ने की है सर्वाधिक कमाई | नं.1 ने कमाए 202 करोड़

highest grossing bollywood movies released on Independence Day : बॉलीवुड फिल्म निर्माता अक्सर लोगों के मनोरंजन के साथ साथ अपनी फिल्मों के लिए अच्छा व्यवसाय सुनिश्चित करने के लिए त्योहारी वीकेंड की तलाश करते हैं। ईद हो, दीवाली हो, क्रिसमस हो या फिर राष्ट्रीय अवकाश, छुट्टियों के मौके पर रिलीज हुई हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज इन 6 फिल्मों ने की है सर्वाधिक कमाई, highest grossing bollywood movies released on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्में
15 अगस्त के अवसर पर रिलीज हुई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हैं। आज तक बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई हैं। और इन फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता ही है साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई उन 6 फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई की है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज इन 6 फिल्मों ने की है सर्वाधिक कमाई, highest grossing bollywood movies released on Independence Day.


1. मिशन मंगल, Mission Mangal

कमाई : 202.98 करोड़

2019 में 15 अगस्त के दिन ही रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल दर्शकों को बहुत ही पसंद आईं थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था। 29.16 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने कुल 202.98 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म मिशन मंगल, भारत के पहले इंटरप्लेनेटरी अभियान, मार्स ऑर्बिटर मिशन में योगदान देने वाले भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित हैं, जिन्होंने मंगलयान को सफल कर के भारत को गर्व महसूस कराया था। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, एचजी दत्तात्रेय और विक्रम गोखले अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, पर कमाई के मामले में मिशन मंगल ने बाटला हाउस से दोगुनी कमाई की थी।

 

2. एक था टाइगर, Ek Tha Tiger

 

कमाई : 198.78 करोड़

 

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की आज भी चर्चा में रहने वाली फिल्म एक था टाइगर भी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज हुई थी. फिल्म ने 32.93 करोड़ की ओपनिंग लेते हुए कुल 198.78 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी।

 

फिल्म की कहानी की बात करें तो, यह एक भारतीय जासूस पर आधारित फिल्म है, जिसे पाकिस्तान द्वारा जानकारी हासिल करने से पहले उसे पुनर्प्राप्त करने का काम सौंपा जाता है। लेकिन इस मिशन के दौरान जासूस को एक पाकिस्तानी एजेंट से प्यार हो जाता है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आईं थीं। फिल्म में दोनों दमदार एक्शन करते नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।


3. सिंघम रिटर्न्स, Singham Returns

 

कमाई : 141 करोड़

 

अजय देवगन को बॉलीवुड का निडर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम के रूप में पेश करने वाली फिल्म सिंघम का दूसरा पार्ट फिल्म सिंघम रिटर्न्स भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिले थे, पर अजय देवगन के दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी। कुल 141 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन 32.16 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में सीआइडी के दया ने भी अहम रोल निभाया था.

 

ये भी पढ़े : सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 बॉलीवुड फिल्में, इन 2 अभिनेताओं की 3-3 फ़िल्में

4. टॉयलेट: एक प्रेम कथा, Toilet: ek prem katha

 

कमाई : 133 करोड़

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज हुई थी। और इस फिल्म ने भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 133 करोड़ की कमाई की थी।

यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालती है और खुले में शौच की परंपरा के खिलाफ लड़ाई दर्शाती है। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आईं थी।


5. रूस्तम, Rustam

 

कमाई : 127.49 करोड़

 

फिल्म रूस्तम ने 12 अगस्त 2016 के दिन सिनेमा घरों में दस्तक दी थी। फिल्म को खूब सराहना मिली थी और दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था। 13.10 करोड़ की ओपनिंग लेते हुए फिल्म ने कुल 127.49 करोड़ की कमाई की थी।

 

नौसेना अधिकारी के रूप में अक्षय कुमार के अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में वह नेवी ऑफिसर ‘रुस्तम’ और इलियाना डी’क्रूज उनकी पत्नी ‘सिंथिया’ के रूप में नजर आए थे. फिल्म रुस्तम को ऋतिक की फिल्म मोहनजोदड़ो से टक्कर मिली थी. लेकिन रुस्तम ने बाजी मारते हुए बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तो़ड़ कमाई की थी. अक्षय को रुस्तम पावरी के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। अक्षय और इलियाना के अलावा ईशा गुप्ता और अर्जुन बाजवा ने भी अहम भूमिका अदा की थी।

 

 

6. गोल्ड, Gold

 

कमाई : 107.37 करोड़

 

 

फिल्म गोल्ड 2018 में रिलीज हुई थी। और यह फिल्म 1948 के ओलंपिक में भारत की पहली राष्ट्रीय हॉकी टीम की यात्रा पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने हॉकी के महान खिलाड़ी तपन दास की भूमिका अदा की थी, जिन्होंने हॉकी में देश के लिए पहला गोल्ड जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के अपोजिट मौनी रॉय नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी तो नहीं चली पर 100 करोड़ से भी अधिक कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म ने कुल 107.37 करोड़ का कारोबार किया था।

 

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होकर सर्वाधिक कमाई करने वाली इन 6 फिल्मों में से आपको कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद हैं। कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर शेयर करें।

 

और बॉलीवुड की हर खबर जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

 

ये भी आपको पसंद आयेंगे :

 

1) ये है सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में | बजरंगी भाईजान है इस स्थान पर

2) अर्जुन कपूर की सर्वाधिक कमाई करने वाली 10 फिल्में, नंबर 1 पर सबकी पसंद

 

3) वरुण धवन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली top 10 फिल्में | नंबर 1 ने कमाए इतने करोड़

Leave a Comment