हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली Top 10 साउथ फिल्में | RRR पहुंची इस स्थान पर | No.1 पर बाहुबली 2

Best Hindi Dubbed South Indian Movies,10 highest grossing south movies at Hindi box office
10 highest grossing south movies at Hindi box office

Best Hindi Dubbed South Indian Movies :   बाहुबली फेम निर्देशक एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। इस साउथ फिल्म के हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से भी अच्छे रिव्यू मिले है, जो दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींच ले आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन के साथ ही फिल्म RRR का हिंदी वर्जन, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 साउथ फिल्मों में शामिल हो चुका हैं। आज हम आपको हिंदी बॉक्स ऑफिस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 साउथ फिल्मों से रूबरू कराऐंगे।

फिल्म RRR के हिंदी वर्जन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जूनियर एनटीआर और राम चरण के शानदार अभिनय से सजी फिल्म RRR इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई की बात करे तो, 25 मार्च को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली आरआरआर के हिंदी वर्जन को 19 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। और फिल्म ने दो हफ्तों में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म RRR के हिंदी वर्जन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में  दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR में जूनियर एनटीआर, राम चरण के साथ साथ बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भीअहम भूमिका अदा की है।

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 साउथ फिल्में

1. बाहुबली 2 (2017)
कमाई : 511 करोड़
 
 
2. आरआरआर (2022)
कमाई : 205 करोड़
 
3. 2.0 (2018)
कमाई : 189.55 करोड़
 
4. साहो (2019)
कमाई : 142.95 करोड़
 
5. बाहुबली (2015)
कमाई : 118.7 करोड़
 
6. पुष्पा (2021)
कमाई : 108.26 करोड़
 
7. के.जी.एफ : चाप्टर 1 (2018)
कमाई : 44.09 करोड़
 
8. कबाली (2016)
कमाई : 28 करोड़
 
9. रोबोट (2010)
कमाई : 23.84 करोड़
 
10. राधे श्याम
कमाई : 19.20 करोड़
ये भी पढ़ें;
तो आपको इन 10 साउथ फिल्मों में से कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। कमेंट बॉक्स में जरूर अपने विचार शेयर करें।
 
और मनोरंजन दुनिया की ऐसी ही रोचक खबरों को जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment