अक्षय कुमार की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली टॉप 10 फिल्में | फिल्म राम सेतु पहुंची इस स्थान पर(akshay kumar highest opening movie)

akshay kumar top 10 highest opening day grosser films, अक्षय कुमार की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली 10 फिल्में
अक्षय कुमार की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली 10 फिल्में
akshay kumar top 10 highest opening day grosser films : बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार(Akshay Kumar) अपनी हर नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्षय के फैंस ही नहीं अन्य फिल्म प्रेमी भी उनकी अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट के दिन से ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। और जैसे ही फिल्म रिलीज होती हैं तो पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हैं। और फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलती हैं।
अक्षय कुमार ने आज तक कई हिट सुपरहिट फिल्में दी है। और उनमें से कई फिल्मों ने highest opening लेते हुए
 बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। तो आज हम आपको अक्षय कुमार की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली top 10 films से रूबरू कराएंगे।

फिल्म राम सेतु ओपनिंग डे कलेक्शन 

हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेडेट फिल्म राम सेतु (Ram Setu) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म राम सेतु ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ने पहले दिन 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ही ये फिल्म अक्षय कुमार की highest opening लेने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं.

अक्षय कुमार की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, akshay kumar top 10 highest opening day grosser films


1. मिशन मंगल, Mission Mangal

Opening day collection : 29.16 करोड़
2019 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल अक्षय कुमार की हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म हैं। 15 अगस्त के दिन ही रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 29.16 करोड़ की कमाई की थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन,सोनाक्षी सिन्हा,तापसी पन्नू,कीर्ति कुल्हारी,शरमन जोशी,नित्या मेनन ने अहम भूमिका निभाई थी।


2. गोल्ड, Gold

Opening day collection : 25.25 करोड़
रिमा कागती द्वारा निर्देशित की गई फिल्म गोल्ड अक्षय कुमार की दूसरी हाइएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म हैं। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 25.25 करोड़ की कमाई की थी।


3. केसरी, Keshari

Opening day collection : 21.06 करोड़
सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म केसरी भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने ईशर सिंह के किरदार में दमदार अभिनय किया है। इस फिल्म ने रिलीज के दिन ही 21.06 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आई थी।

4. सिंह इज ब्लिंग, Singh is Bliing

Opening day collection : 20.67 करोड़
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म सिंह इज ब्लिंग भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार रफ्तार सिंह की भूमिका में नजर आए थे। और उनका यह किरदार उनके फैंस को बहुत ही पसंद आया था। फिल्म ने पहले ही दिन 20.67 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि इतनी शानदार ओपनिंग के बावजूद अक्षय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में दस्तक देने से चूक गई थी।


5. 2.0

 
Opening day collection : 20.25 करोड़
543 करोड़ के महंगे बजट में बनी फिल्म 2.0 ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में अक्षय कुमार ने पक्षीराजन के रूप में विलेन का किरदार निभाया था। रिलीज से पहले ही 100 करोड़ से अधिक कमाई कर लेने वाली इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 20.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अन्य 5 फिल्में

अक्षय कुमार की highest opening लेने वाली top 10 films की इस सूची में 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई गुड न्यूज छठवें स्थान पर है. फिल्म गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़ की कमाई की थी। इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हाउसफुल 4 है जिसने ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ का बिजनेस किया था। 15.25 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फिल्म राम सेतु आठवें पायदान पर पहुँच गई हैं.
 की ओपनिंग लेने वाली  आठवें पायदान पर है।
इस लिस्ट में नववें और 10 स्थान पर फिल्म हाउसफुल 3 और ब्रदर्स हैं। फिल्म हाउसफुल 3 ने पहले दिन जहां 15.21 करोड़ की कमाई की थी, वहीं 2015 में रिलीज हुई फिल्म ब्रदर्स ने 15.20 करोड़ ओपनिंग ली थी।

akshay kumar top 10 highest opening day grosser films

 
1. Mission Mangal : 29.16 crore
 
2. Gold : 25.25 crore
 
3. Kesari : 21.06 crore
 
4. Singh is Bliing : 20.67 crore
 
5. 2.0(Hindi Version): 20.25 crore
 
6. Good Newwz : 17.56 crore
 
7. Housefull 4 : 16.15 crore
8. Ram Setu : 15.25 crore
 
9. Housefull 3 : 15.21 crore
 
10. Brothers : 15.20 crore
 
 
 
 
तो आपको इन टॉप 10 फिल्मों में से कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। कमेंट सेक्शन में अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर करें।
 
और ऐसे ही बॉलीवुड के हर कलाकार की टॉप 10 फिल्मों को जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद
 
ये भी पढ़ें
 
 
 
 

Leave a Comment