करीना कपूर खान की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्में, 3 फिल्में शामिल है 200 करोड़ क्लब में

करीना कपूर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, Kareena Kapoor Khan Top 10 Highest Grossing Movies
करीना कपूर खान की 10 हाइएस्ट ग्रोसिंग फिल्में


Kareena Kapoor Khan highest grossing movie list : बॉलीवुड की Hit and Fit अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज करीना कपूर ने खुद को अपने शानदार अभिनय कौशल से बॉलीवुड की top evergreen अभिनेत्रियों में शामिल किया है। बॉलीवुड में दो दशक से भी अधिक समय बीता चुकी करीना फिल्म इंडस्ट्री के सभी टॉप अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। और कई हिट-सुपरहिट फिल्में दी है। आपको बता दें कि, करीना कपूर खान को फिल्म इंडस्ट्री में बेबो के नाम से भी जाना जाता है।

2000 में आई जे.पी.दत्ता की फिल्म रेफ्यूजी के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली बेबो ने उस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड अपने नाम करते हुए बॉलीवुड में एंट्री की थी। आज तक बेबो ने 50 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की है।
यहां हम आपको करीना कपूर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली top 10 films से रूबरू कराएंगे, जो दर्शकों का दिल जीतने में सफल तो रही है, साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है।

करीना कपूर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में, Kareena Kapoor Khan Top 10 Highest Grossing Movies

1. बजरंगी भाईजान, Bajrangi Bhaijaan

कमाई : 320.34 करोड़
फिल्म बजरंगी भाईजान करीना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर विराजमान हैं। 2015 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, जिस कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही थी।
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान में बेबो ने सलमान खान के साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 320.34 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी।

2. गुड न्यूज, Good Newws

कमाई : 205.14 करोड़
साल 2019 के अंत में रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 205.14 करोड़ का कारोबार किया था। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसने लोगों का खूब मनोरंजन किया था।
फिल्म में करीना कपूर खान के साथ साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

3. 3 इडियट्स, 3 Idiots

कमाई : 202.95 करोड़
बॉलीवुड की सबसे पहले 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 3 इडियट्स के साथ भी करीना का नाम जुड़ा हुआ आ। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में करीना के अपोजिट आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था। साथ साथ आर माधवन और शरमन जोशी ने भी अहम भूमिका अदा की थी।
फिल्मकार राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ करीना कपूर खान के लिए एक गेम-चेंजर बन गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 202.95 करोड़ कमाए थे।

4. बॉडीगार्ड, Bodygurd

कमाई : 148.86 करोड़
2011 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक फिल्म बॉडीगार्ड में बेबो सलमान खान के साथ नजर आई थी। और यह फिल्म करीना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म अभी भी अपने क्रेडिट के लिए बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड रखती है और इसे बेबो के बेहतरीन में से एक माना जाता है।
सिद्दीकी द्वारा निर्देशित फिल्म बॉडीगार्ड एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो इसी नाम से एक मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। करीना कपूर खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 148.86 करोड़ की कमाई की थी।

5. सिंघम रिटर्न्स, Singham Returns

कमाई : 140.62 करोड़
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम रिटर्न्स में भी करीना ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह बाजीराव सिंघम यानी अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थी। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140.62 करोड़ का बिजनेस किया था।

Kareena Kapoor Khan top 10 highest grossing movies ;

1) बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़)

2) गुड न्यूज (205.14 करोड़)

3) 3 इडियट्स (202.95 करोड़)

4) बॉडीगार्ड (148.86 करोड़)

5) सिंघम रिटर्न्स (140.62 करोड़)

6) रा वन (114.29 करोड़)

7) गोलमाल 3 (106.34 करोड़)

8) तलाश (93.40 करोड़)

9) वीरे दी वेडिंग (81.39 करोड़)

10) सत्याग्रह (63.74 करोड़)

ये है करीना कपूर खान की highest grossing movies.
क्या आप करीना कपूर खान के अभिनय को पसंद करते हैं। अगर हाँ तो इन टॉप टेन फिल्मों में से कौनसी फिल्म को सर्वाधिक पसंद आती हैं। कमेंट में अपने विचार जरूर शेयर करें।

और हर Bollywood Superstar की highest grossing films को जानने के लिए www.dilsebollywood.in के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद

आप ये भी जरूर पढ़ना चाहेंगे :

Leave a Comment